रेशमा ने साधारण ब्याज पर उतने ही वर्षों के लिए 12,00,000 रुपये का ऋण लिया, जितनी ब्याज दर थी। यदि उसने ऋण अवधि के अंत में ब्याज के रूप में 9,72,000 रुपये का भुगतान किया, तो प्रति वर्ष ब्याज दर क्या थी?
SSC CHSL · 2024
2024 के असली सवाल
एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।
एक शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 2200 वर्ग सेमी है और इसकी त्रिज्या 25 सेमी है, शंकु की तिर्यक ऊँचाई (सेमी में) क्या है? (π=22/7 का प्रयोग करें)
दिए गए बार-ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।किस वर्ष में मोतियों के निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि हुई थी?
एक वर्ग पर दो समान वृत्त इस प्रकार खींचे गए हैं कि वर्ग की विपरीत भुजा प्रत्येक वृत्त का व्यास बनाती है। यदि वर्ग का शेष क्षेत्रफल 42 सेमी² है, तो प्रत्येक वृत्त के व्यास का माप (सेमी में) क्या है?
मान लीजिए C केंद्र O वाला एक वृत्त है और P, C के बाहर एक बिंदु है। मान लीजिए PQ और PR, C की स्पर्श रेखाएँ हैं, जहाँ Q और R क्रमशः स्पर्श बिंदु हैं। यदि ∠ROQ = 110° है, तो ∠RPQ ज्ञात कीजिए।
एक 8 अंकों की संख्या 99 से विभाज्य है। यदि अंकों को आपस में बदल दिया जाए, तो संख्या हमेशा __________ से विभाज्य होगी।
A, B, C तीन बिंदु इस प्रकार हैं कि AB = 11 सेमी, BC = 13 सेमी और AC = 24 सेमी। A, B, C बिंदुओं से होकर गुजरने वाले वृत्तों की संख्या है:
एक मोटरसाइकिल ने अपनी यात्रा के पहले 60 किमी की दूरी 40 किमी/घंटा की औसत गति से तय की। यात्रा के शेष 90 किमी की दूरी तय करने के लिए मोटरसाइकिल की गति 45 किमी/घंटा थी। पूरी यात्रा के दौरान, मोटरसाइकिल की कुल औसत गति क्या थी?
एक त्रिभुज ABC में, दो माध्यिकाएँ AD और BE, G पर समकोण पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि AD = 18 सेमी और BE = 12 सेमी है, तो BD की लंबाई किसके बराबर है?
निम्नलिखित पाई चार्ट सुषमा और प्रीति द्वारा विभिन्न मदों में किए गए मासिक व्यय को दर्शाता है। सुषमा और प्रीति हर महीने समान व्यय करती हैं। सुषमा और प्रीति द्वारा भोजन पर किए गए व्यय (रु. में) के बीच क्या अंतर है?
cos(x + y) - sin(x - y) + tan(2z) का मान क्या है?
यदि ईंट का आकार 25 सेमी × 12 सेमी × 9 सेमी है, तो 10 मीटर लंबी, 22.5 सेमी चौड़ी और 6 मीटर ऊंची दीवार बनाने के लिए कितनी ईंटों की आवश्यकता होगी?
बाहरी विमाओं 60 सेमी, 40 सेमी और 20 सेमी वाला एक लोहे का बक्सा 1 सेमी मोटी शीट से बना है। यदि 1 सेमी³ लोहे का वजन 50 ग्राम है, तो खाली बक्से का वजन है:
दिए गए रेखा ग्राफ में कंपनियों X और Z द्वारा वर्षों में निर्मित स्कूटरों (हजारों में) की संख्या दर्शाई गई है। दिए गए वर्षों में कंपनियों X और Z के कुल उत्पादन के बीच अनुमानित अंतर क्या है?
दो वृत्त एक दूसरे को बाह्य रूप से M पर स्पर्श करते हैं। PQ दोनों वृत्तों की एक सीधी उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा है, P और Q स्पर्श बिंदु हैं तथा ∠MPQ = 38° है। ∠MQP का मान क्या है?
निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए। 3 + 28 ÷ 35 × 15 + 4 - 3 × 4
यदि 75 खिलौनों में से 18 खिलौने लड़कों के लिए हैं और शेष लड़कियों के लिए हैं, तो लड़कियों के खिलौनों का प्रतिशत क्या है?
एक किराना व्यापारी को 60 रुपये और 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दो प्रकार की दालों को किस अनुपात में मिलाना चाहिए, ताकि 65 रुपये प्रति किलोग्राम का मिश्रण प्राप्त हो सके?
4 इकाई त्रिज्या वाले एक वृत्त के एक लघु त्रिज्यखंड का परिमाप, जो 45° का कोण बनाता है, क्या है?
दो वृत्तों के केंद्रों के बीच की दूरी 10 सेमी है, जिनकी त्रिज्याएँ 4 सेमी और 2 सेमी हैं। अनुप्रस्थ उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा की लंबाई (सेमी में) क्या है?