Skip to content
← SSC CGL

SSC CGL · 2024

2024 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 301–320 of 548page 16/28
Q301 · Quantitative Aptitudetrigonometry

यदि p cos A = 2q sin A और 2p cosec A - q sec A = 3 है, तो p2+4q2 का मान क्या है?

Q302 · Quantitative Aptitudemensuration

एक आयताकार आँगन 4 मीटर 95 सेमी लंबा और 16 मीटर 65 सेमी चौड़ा है। इसे समान आकार की वर्गाकार टाइलों से पक्का करना है। आयताकार आँगन को पक्का करने के लिए आवश्यक ऐसी वर्गाकार टाइलों की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए।

Q303 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Percentage Formula
6/7 exams·28 सवाल·↑ बढ़ रहा+175%

निम्नलिखित तालिका अक्षय द्वारा स्कूल में विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। विषय प्राप्त अंक कुल अंक अंग्रेजी 73 100 हिंदी 56 80 विज्ञान 45 75 गणित 90 125 आईटी 45 60 उसने किस विषय में सर्वाधिक अंक (प्रतिशत में) प्राप्त किए?

Q304 · Quantitative Aptitudedata interpretation
🎯 Percentage Calculation
7/7 exams·253 सवाल

एक परीक्षा में अंग्रेजी और गणित में प्राप्त अंकों के आधार पर 100 छात्रों का वर्गीकरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है। तालिका का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। 50 में से अंक 40 और उससे अधिक 30 और उससे अधिक 20 और उससे अधिक 10 और उससे अधिक 0 और उससे अधिक अंग्रेजी 10 31 80 92 100 गणित 32 36 58 81 100 कुल 72 77 38 87 100 यदि गणित में उच्च अध्ययन करने के लिए कम से कम 40% अंक आवश्यक हैं, तो गणित में उच्च अध्ययन करने के लिए कितने छात्र पात्र होंगे?

Q305 · Quantitative Aptitudepercentage

दी गई जानकारी को पढ़ें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। निम्नलिखित तालिका एक परीक्षा में छह अलग-अलग विषयों में सात छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाती है। कोष्ठक में दी गई संख्या प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक दर्शाती है। छात्र | गणित (150) | रसायन विज्ञान (130) | भौतिकी (120) | भूगोल (100) | इतिहास (60) | कंप्यूटर विज्ञान (40) आयुष | 90 | 50 | 90 | 60 | 70 | 80 अमन | 100 | 80 | 80 | 40 | 80 | 70 सजल | 90 | 60 | 70 | 70 | 90 | 80 रोहित | 80 | 65 | 80 | 80 | 60 | 60 तन्वी | 70 | 75 | 65 | 85 | 40 | 70 तरुण | 65 | 35 | 50 | 77 | 80 | 80 मुस्कान | 80 | 65 | 85 | 95 | 50 | 90 यदि किसी छात्र ने उपरोक्त तालिका में दिए गए छह विषयों में से किसी न किसी छात्र द्वारा प्राप्त सभी उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं, तो उस छात्र द्वारा प्राप्त कुल प्रतिशत स्कोर क्या होगा?

Q306 · Quantitative Aptitudetrigonometry
🎯 Trigonometric Identities
3/7 exams·26 सवाल·↓ घट रहा-50%

यदि tan(t) = (1)/(3) है, तो sec(t) का मान क्या है?

Q307 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Calculation
5/7 exams·9 सवाल·↑ बढ़ रहा+100%

किरण ने दो व्यक्तियों को ₹4,000 इस प्रकार उधार दिए कि उसका एक भाग 8% प्रति वर्ष की दर से और शेष भाग 10% प्रति वर्ष की दर से दिया गया। उसे ₹352 का वार्षिक साधारण ब्याज प्राप्त हुआ। तो 10% पर उधार दी गई राशि है:

Q308 · Quantitative Aptitudegeometry
🎯 Similar Triangles Properties
2/7 exams·3 सवाल

ΔEFG और ΔHIJ समरूप हैं। साथ ही, ∠E = ∠H और ∠F = ∠I। यदि 3EF = HI और FG = 9 सेमी है, तो IJ किसके बराबर है?

Q309 · Quantitative Aptitudemensuration

एक वृत्ताकार ट्रैक की आंतरिक और बाहरी त्रिज्याएँ क्रमशः 25 मीटर और 28 मीटर हैं। ₹28 प्रति वर्ग मीटर की दर से ट्रैक को समतल करने की लागत (₹ में) है: [π = 22/7 का प्रयोग करें]

Q310 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Formula
6/7 exams·146 सवाल·↑ बढ़ रहा+21%

₹8,400 की राशि 7% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर ₹11,928 होने में कितने वर्ष लगेंगे?

Q311 · Quantitative Aptitudegeometry

त्रिभुज ABC और DEF में, AB = FD और ∠A = ∠D है। यदि दो त्रिभुज SAS कसौटी द्वारा सर्वांगसम हैं, तो:

Q312 · Quantitative Aptitudetrigonometry
🎯 Complementary Angles Identity
3/7 exams·7 सवाल

sin230 – sin240 + sin245 – sin255 – sin235 + sin245 – sin250 + sin260 का मान क्या है?

Q313 · Quantitative Aptitudegeometry

बिंदु P और S रेखाखंड QR के एक ही तरफ इस प्रकार हैं कि ∠PQR=90∘, ∠SRQ=90∘ और PQ=SR है। सही कथन का चयन करें।

Q314 · Quantitative Aptitudegeometry
🎯 Triangle Inequality Theorem
2/7 exams·4 सवाल

X, Y और Z एक समतल पर तीन बिंदु हैं जहाँ XY = 11 सेमी, YZ = 13 सेमी और XZ = 24 सेमी है। X, Y और Z बिंदुओं से होकर गुजरने वाले वृत्तों की संख्या है:

Q315 · Quantitative Aptitudedata interpretation
🎯 Percentage Calculation
7/7 exams·253 सवाल

दिए गए बार-ग्राफ का अध्ययन करें और उस प्रश्न का उत्तर दें जो इसके बाद आता है। बार-ग्राफ एक प्रकाशन कंपनी की छह शाखाओं (B1, B2, B3, B4, B5 और B6) से दो लगातार वर्षों 2000 और 2001 के दौरान किताबों की बिक्री (हजारों में) को दर्शाता है। दोनों वर्षों के लिए शाखा B6 की कुल बिक्री, दोनों वर्षों के लिए शाखा B3 की कुल बिक्री का कितना प्रतिशत है (दो दशमलव स्थानों तक सही)?

Q316 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Rate Sum
3/7 exams·3 सवाल

एक टंकी को भरने के लिए दो पाइप हैं। वे मिलकर टंकी को 15 मिनट में भर सकते हैं। यदि एक पाइप दूसरे की तुलना में डेढ़ गुना तेजी से टंकी को भर सकता है, तो तेज पाइप अकेले टंकी को कितने समय में भर सकता है?

Q317 · Quantitative Aptitudemensuration

एक वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका एक विकर्ण 4.8 मीटर लंबा है।

Q318 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Combined Work Rate
7/7 exams·56 सवाल

दो पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 10 मिनट और 20 मिनट में भर सकते हैं। पाइप C टंकी को 30 मिनट में खाली कर सकता है। शुरुआत में तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं। हालांकि, टंकी भरने से 2 मिनट पहले पाइप C को बंद कर दिया जाता है। टंकी कितने समय में भरेगी (मिनटों में)?

Q319 · Quantitative Aptitudetrigonometry
🎯 Complementary Angles Identity
3/7 exams·7 सवाल

cos²29° + cos²61° का मान क्या है?

Q320 · Quantitative Aptitudeprofit loss

एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 26% अधिक है। यदि 32% की छूट दी जाती है, तो हानि प्रतिशत क्या होगा?