Skip to content
← SBI PO

SBI PO · 2025

2025 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 101–120 of 210page 6/11
Q101 · General AwarenessVenn Diagrams

निर्देश (51-55): एक कॉलेज में 300 छात्र हैं, प्रत्येक विभिन्न खेलों में भाग ले रहा है: शतरंज, क्रिकेट और वॉलीबॉल। केवल शतरंज खेलने वाले छात्रों की संख्या केवल शतरंज और वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या का दोगुना है। केवल शतरंज और वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या केवल शतरंज और क्रिकेट खेलने वाले छात्रों की संख्या से 20% कम है। कुल छात्रों का 10% तीनों खेल खेलते हैं, और यह संख्या केवल क्रिकेट खेलने वाले छात्रों की संख्या की ठीक आधी है। केवल वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या केवल क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या के बराबर है। केवल वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या और केवल क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या दोनों समान हैं, जो कुल छात्र संख्या का 2/30 है। यदि केवल शतरंज खेलने वाले 25% छात्र तीनों प्रकार के खेल खेलने लगे, तो तीनों प्रकार के खेल खेलने वाले छात्रों की संख्या कितनी है?

Q102 · General AwarenessNone
🎯 Order Of Operations
7/7 exams·397 सवाल

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर अनुमानित मान क्या आना चाहिए? 38.98 ÷ 12.99 × 16.97 + 43.94 = ? + 99.99 ÷ 4.97 × 6.98

Q103 · General Awarenessage problems

P की पाँच वर्ष पहले की आयु का Q की पाँच वर्ष बाद की आयु से अनुपात 2:3 है। Q की वर्तमान आयु का R की वर्तमान आयु से अनुपात 11:15 है। यदि P और R की वर्तमान आयु का योग 120 है, और P की y वर्ष बाद की आयु तथा Q की 5 वर्ष बाद की आयु का अनुपात 1:1 है। तो y का मान ज्ञात कीजिए।

Q104 · General AwarenessNumber Series
🎯 Series Pattern Recognition
5/7 exams·9 सवाल

निम्नलिखित श्रृंखला में गलत पद ज्ञात कीजिए: 16, 67, 244, 663, 1000, 787

Q105 · General AwarenessSimplification and Approximation

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर अनुमानित मान क्या आना चाहिए? 49.99 + ? ÷ 15.01 + 230.05 + 14.98% of 599.99 = 340.08

Q106 · General AwarenessNumber Series
🎯 Arithmetic Progression With Multiplication And Addition
3/7 exams·4 सवाल

निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में, एक गलत संख्या दी गई है। गलत संख्या ज्ञात कीजिए। 9, 10, 22, 70, 280, 1405

Q107 · General AwarenessNumber Series
🎯 Arithmetic Progression With Multiplication
7/7 exams·31 सवाल

निम्नलिखित श्रृंखला में गलत पद ज्ञात कीजिए। 247, 249, 501, 1507, 6055, 30171

Q108 · General Awarenesscompound interest
🎯 Compound Interest Formula
7/7 exams·94 सवाल·↑ बढ़ रहा+60%

यदि 12000 रुपये को 2 साल के लिए x% चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार देने पर प्राप्त राशि और 10000 रुपये को 3 साल के लिए समान ब्याज दर पर चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार देने पर प्राप्त राशि का अनुपात 12:11 है। तो 8000 रुपये को (x + 5)% साधारण ब्याज दर पर 3 साल के लिए उधार देने पर प्राप्त राशि ज्ञात कीजिए।

Q109 · General AwarenessNumber Series

निम्नलिखित श्रृंखला में गलत संख्या ज्ञात कीजिए। 144, 2197, 196, 3375, 256, 4903

Q110 · General AwarenessSimple Interest
🎯 Simple Interest Formula
6/7 exams·146 सवाल·↑ बढ़ रहा+21%

यह देखते हुए कि 2800 रुपये की राशि पर 10% वार्षिक दर से 3 वर्षों में अर्जित साधारण ब्याज x रुपये है और 6200 रुपये के निवेश पर 14% वार्षिक दर से y वर्षों में अर्जित साधारण ब्याज 1736 रुपये है, तो x/y का मान ज्ञात करें।

Q111 · General Awarenessages

A, B और C की वर्तमान आयु का अनुपात 4:5:3 है। यदि 'x' वर्ष बाद A और B की आयु का अनुपात 5:6 हो जाता है। और 'y' वर्ष पहले B और C की आयु का अनुपात 3:1 था। यदि y का मान x से 5 अधिक है। तो तीनों व्यक्तियों A, B और C की वर्तमान आयु का योग ज्ञात कीजिए।

Q112 · General AwarenessNumber Series
🎯 Difference Series
7/7 exams·39 सवाल·↓ घट रहा-43%

निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में एक गलत संख्या दी गई है। गलत संख्या ज्ञात कीजिए। 49, 110, 174, 244, 323, 412, 520

Q113 · General Awarenessnumber system
🎯 Average Of Consecutive Numbers
5/7 exams·19 सवाल·↓ घट रहा-50%

चार क्रमागत विषम संख्याएँ x1, x2, x3 और x4 हैं तथा तीन क्रमागत सम संख्याएँ y1, y2 और y3 हैं। विषम संख्याओं का औसत सम संख्याओं के औसत से 6 कम है। यदि तीनों सम संख्याओं का योग चारों विषम संख्याओं के योग से 16 कम है, तो x1, x2, x3 और x4 का औसत क्या है?

Q114 · General Awarenesstime speed distance
🎯 Time Speed Distance Formula
3/7 exams·4 सवाल

एक ट्रेन 420 किमी की दूरी p किमी/घंटा की गति से और शेष 420 किमी की दूरी 140 किमी/घंटा की गति से तय करती है। पूरी दूरी तय करने में ट्रेन द्वारा लिया गया कुल समय 6 घंटे 30 मिनट है। p किमी/घंटा की गति से 600 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए?

Q115 · General Awarenessarithmetic
🎯 Income Expenditure Savings Relation
5/7 exams·10 सवाल·↑ बढ़ रहा+50%

A और B की आय क्रमशः x और y है। A अपनी आय का 25% खर्च करता है और B अपनी आय का 33.333% खर्च करता है तथा A और B की बचत क्रमशः 9000 रुपये और 10000 रुपये है। यदि A और B की आय में 50% और 40% की वृद्धि होती है, तो व्यय प्रतिशत समान रहता है। A और B की नई बचत के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।

Q116 · General Awarenessprofit and loss

एक वस्तु का क्रय मूल्य (x + 150) रुपये है। यदि इसे इसके क्रय मूल्य से 30% अधिक पर अंकित किया जाता है और क्रमशः 10% और 20% की दो क्रमागत छूट पर बेचा जाता है। दो क्रमिक छूट के बाद वस्तु को 842.4 रुपये में बेचा जाता है। x का मान ज्ञात कीजिए।

Q117 · General Awarenessprofit and loss
🎯 Profit Discount Relationship
3/7 exams·3 सवाल

किसी वस्तु पर छूट की राशि लगभग 1920.25 रुपये है। लाभ प्रतिशत लगभग 29.85% है। लाभ की राशि छूट की राशि से लगभग 50.01% अधिक है। छूट प्रतिशत लगभग ज्ञात कीजिए?

Q118 · General Awarenesstime and work
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल·↓ घट रहा-30%

A एक काम को 8 दिनों में पूरा कर सकता है, B उसी काम को 12 दिनों में और C उसी काम को 6 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि B और C ने x दिनों तक काम किया और शेष काम A ने (x + 2) दिनों में पूरा किया। ज्ञात कीजिए कि यदि A अकेले (x + 4) दिनों तक काम करता है तो कितना प्रतिशत काम पूरा होगा।

Q119 · General Awarenesstime speed distance
🎯 Relative Speed Boats Streams
5/7 exams·26 सवाल

नाव की औसत गति 9.1 किमी/घंटा है। धारा की गति और नाव की धारा के प्रतिकूल गति का अनुपात 3:7 है। नाव द्वारा धारा के अनुकूल (D + 23) किमी और धारा के प्रतिकूल (1.2D - 27) किमी की यात्रा करने में लिया गया कुल समय 60 घंटे है। शांत जल में D किमी की दूरी तय करने में नाव द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।

Q120 · General Awarenessprofit and loss
🎯 Profit Sharing Ratio
4/7 exams·14 सवाल·↑ बढ़ रहा+125%

A, B और C ने क्रमशः 2800 रुपये, 3600 रुपये और 4000 रुपये का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। x महीने बाद C ने व्यवसाय छोड़ दिया। यदि एक वर्ष के अंत में C का कुल लाभ हिस्सा कुल लाभ का 5/17वां है। x का मान ज्ञात करें?