Skip to content
← SSC MTS

SSC MTS · 2023

2023 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 181–200 of 709page 10/36
Q181 · Reasoningmathematical operations
🎯 Order Of Operations
7/7 exams·397 सवाल

96 का 10 - 40 + 19 ÷ [{70 + (40 - 22) ÷ 3} ÷ 4] का मान है:

Q182 · Reasoningmathematical operations
🎯 Successive Discounts Formula
4/7 exams·14 सवाल·↑ बढ़ रहा+133%

एक कंप्यूटर का अंकित मूल्य 10000 रुपये है। कंप्यूटर का विक्रय मूल्य 7650 रुपये है। यदि 15 प्रतिशत और x प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दी जाती हैं, तो x का मान क्या है?

Q183 · Reasoningmathematical operations
🎯 Bodmas Rule
7/7 exams·116 सवाल

221 + 207 - 3 का 44 + 7 × 4 का मान ज्ञात कीजिए।

Q184 · Reasoningmathematical operations
🎯 Relative Speed Distance Time
5/7 exams·6 सवाल

330 मीटर लंबी एक ट्रेन को 550 मीटर लंबे पुल को पार करने में 11 सेकंड लगते हैं। 570 मीटर लंबे पुल को पार करने में ट्रेन को कितना समय लगेगा?

Q185 · Reasoningmathematical operations
🎯 Relative Speed Trains
4/7 exams·5 सवाल

150 मीटर और 200 मीटर लंबी दो ट्रेनें समानांतर पटरियों पर क्रमशः 54 किमी/घंटा और 72 किमी/घंटा की गति से एक-दूसरे की ओर यात्रा कर रही हैं। उन्हें एक-दूसरे को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लगेगा?

Q186 · Reasoningmathematical operations
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल·↓ घट रहा-30%

एक टंकी को तीन पाइप A, B और C द्वारा 4 घंटे में भरा जाता है। पाइप C, B से दोगुना तेज है और B, A से तिगुना तेज है। पाइप A अकेले टंकी को भरने में कितना समय लेगा?

Q187 · Reasoningmathematical operations
🎯 Work Rate Formula
6/7 exams·47 सवाल·↑ बढ़ रहा+58%

A और B एक काम को क्रमशः 30 और 40 दिनों में कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया। कुछ दिनों बाद A ने काम छोड़ दिया और B ने शेष काम 5 दिनों में पूरा किया। A ने कितने दिनों बाद काम छोड़ा?

Q188 · Reasoningmathematical operations
🎯 Percentage Calculation
7/7 exams·253 सवाल

नीचे दी गई तालिका दो परिवारों A और B द्वारा छह वस्तुओं पर किए गए व्यय को दर्शाती है। वस्तुएँ A B P 40 120 Q 60 70 R 80 90 S 100 50 T 110 40 U 90 80 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? I. A द्वारा वस्तु R पर किया गया व्यय B द्वारा Q पर किए गए व्यय से 28.56 प्रतिशत अधिक है। II. A द्वारा वस्तु P और Q पर किए गए औसत व्यय और B द्वारा R और S पर किए गए औसत व्यय के बीच का अंतर 20 है।

Q189 · Reasoningmathematical operations
🎯 Relative Speed Same Direction
7/7 exams·22 सवाल·↑ बढ़ रहा+57%

समान लंबाई की दो ट्रेनें एक खंभे को पार करने में क्रमशः 13 सेकंड और 26 सेकंड का समय लेती हैं। यदि ये ट्रेनें एक ही दिशा में चल रही हैं, तो उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?

Q190 · Reasoningmathematical operations
🎯 Profit Percentage Formula
6/7 exams·40 सवाल

आशा ने 4000 रुपये में एक साड़ी खरीदी और उसे 4400 रुपये में बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत है:

Q191 · Reasoningmathematical operations
🎯 Bodmas Rule
7/7 exams·116 सवाल

यदि '+' का अर्थ '-', '-' का अर्थ '×', '×' का अर्थ '÷', '÷' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 76 + 5 - 6 × 3 ÷ 4 = ?

Q192 · Reasoningseries number
🎯 Number Series Pattern Identification
3/7 exams·4 सवाल

दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सी संख्या आएगी? 44, 52, 54, 62, 64, 72, ?

Q193 · Reasoningword arrangement
🎯 Alphabetical Ordering
6/7 exams·62 सवाल·↑ बढ़ रहा+160%

दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित करें जिसमें वे शब्दकोश में आते हैं। 1. Migrate 2. Migrant 3. Might 4. Migrator 5. Mig

Q194 · Reasoningseries number
🎯 Alternating Series Pattern
4/7 exams·32 सवाल·↑ बढ़ रहा+450%

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रृंखला से लुप्त संख्या का चयन करें।2, 11, 7, 32, 12, 53, ?

Q195 · Reasoningsyllogism
🎯 Venn Diagram Syllogism
5/7 exams·20 सवाल·↑ बढ़ रहा+33%

कथन:कुछ बसें साइकिल हैं।कुछ साइकिल कार हैं।कोई कार स्कूटर नहीं है।निष्कर्ष:(I) कुछ कारें बसें हैं।(II) कुछ कारें साइकिल हैं।

Q196 · Reasoningseating arrangement
🎯 Relative Positioning
7/7 exams·321 सवाल

रीना, मीना, टीना, लीना और नीना एक सीधी रेखा में दक्षिण की ओर मुंह करके बैठी हैं। टीना रीना के ठीक दाहिनी ओर बैठी है। रीना और लीना के बीच केवल नीना बैठी है। टीना अंत में नहीं बैठी है। नीना के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?

Q197 · Reasoningword arrangement
🎯 Alphabetical Ordering
6/7 exams·62 सवाल·↑ बढ़ रहा+160%

निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के क्रम के अनुसार व्यवस्थित करें: A. Consume B. Consciousness C. Conscience D. Conservation E. Consequence

Q198 · Reasoningseating arrangement
🎯 Relative Positioning
7/7 exams·321 सवाल

सात लड़के राम, सुमित, सुनील, राहुल, राज, अमन और अमित एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। राज, अमन के दायें से दूसरे स्थान पर है। सुनील, अमन के बायें से तीसरे स्थान पर है। राम, अमन का तत्काल पड़ोसी नहीं है। अमित, राम के दायें से दूसरे स्थान पर है। राहुल, अमित का तत्काल पड़ोसी नहीं है। सुमित के बायें से तीसरे स्थान पर कौन है?

Q199 · Reasoningmathematical operations
🎯 Order Of Operations
7/7 exams·397 सवाल

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए? 63 = 56 + 88 ÷ 11 - 15

Q200 · Reasoningseating arrangement

सात छात्र P, Q, R, S, T, U और V कक्षा में शीर्ष रैंक धारक हैं। किन्हीं भी दो व्यक्तियों को समान रैंक नहीं मिली। उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र को रैंक 1 और सबसे कम अंक प्राप्त करने वाले को रैंक 7 मिली। Q को R से कम अंक मिले लेकिन T से अधिक। V को S से अधिक अंक मिले। U को P से अधिक अंक मिले लेकिन S से कम। Q को दूसरी सबसे कम रैंक मिली और S को दूसरी सबसे अधिक रैंक मिली। R को P से कम अंक मिले। सबसे कम अंक किसे मिले?