Skip to content
SSC GD

SSC GD · 2023

2023 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 341360 of 834page 18/42
Q341 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Average Speed Formula Two Speeds
5/7 exams·21 सवाल· बढ़ रहा+43%

एक व्यक्ति स्कूटर से 64 किमी/घंटा की गति से एक निश्चित दूरी तय करता है और वह 16 किमी/घंटा की गति से साइकिल से प्रारंभिक स्थान पर लौटता है। पूरी यात्रा के लिए औसत गति ज्ञात कीजिए।

Q342 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Hcf Lcm Product Rule
3/7 exams·5 सवाल

उन संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए जिनका HCF और LCM क्रमशः 8 और 40 है।

Q343 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल· घट रहा-30%

रामू और मोहन अलग-अलग एक काम को क्रमशः 10 घंटे और 16 घंटे में पूरा कर सकते हैं। 2 घंटे एक साथ काम करने के बाद, मोहन काम छोड़ देता है। रामू शेष काम को कितने घंटे में पूरा करेगा?

Q344 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Average Speed Formula
5/7 exams·36 सवाल· बढ़ रहा+80%

एक व्यक्ति पहले दिन 6 घंटे में 240 किमी, दूसरे दिन 8 घंटे में 360 किमी और तीसरे दिन 6 घंटे में 450 किमी की दूरी तय करता है। उसके द्वारा 3 दिनों में प्रति घंटे तय की गई औसत दूरी ज्ञात कीजिए।

Q345 · General Awarenessbanking finance
🎯 Compound Interest Formula
7/7 exams·94 सवाल· बढ़ रहा+60%

एक कंपनी ऋण पर 10% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज लेती है। कंपनी द्वारा 2 साल की अवधि के लिए ₹2,20,000 की राशि दी जाती है। कंपनी ने हर साल के बजाय हर छह महीने में ब्याज संयोजित किया। यदि कंपनी सालाना ब्याज संयोजित करती तो उधारकर्ता द्वारा कितनी राशि बचाई जाती (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)?

Q346 · General Awarenessbanking finance
🎯 Compound Interest Difference Formula
4/7 exams·11 सवाल· बढ़ रहा+200%

यदि किसी निश्चित राशि पर 2 वर्षों के लिए 10% प्रति वर्ष की दर से वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹464 है, तो निवेश की गई राशि ज्ञात कीजिए।

Q347 · General Awarenessstatic gk miscellaneous

अनिल ने सुबह अपनी यात्रा शुरू की। सुबह 10 बजे तक, उसने अपनी यात्रा का 1/2 हिस्सा तय कर लिया था, और उसी दिन रात 1 बजे तक, उसने अपनी यात्रा का 4/5 हिस्सा तय कर लिया था। उसने अपनी यात्रा किस समय शुरू की थी?

Q348 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Profit Loss Percentage Calculation
7/7 exams·81 सवाल· घट रहा-49%

एक खुदरा विक्रेता ने ₹1,280 में कुछ सामान खरीदा और उसने एक-तिहाई 15% की हानि पर बेच दिया। शेष को कितने प्रतिशत लाभ पर बेचा जाना चाहिए, ताकि पूरे लेनदेन पर 15% का लाभ हो?

Q349 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Average Calculation
7/7 exams·109 सवाल· बढ़ रहा+125%

एक सेब, एक संतरे और एक आम की औसत लागत 36 रुपये है। एक सेब और एक संतरे की औसत लागत 28 रुपये है और एक संतरे और एक आम की औसत लागत 32 रुपये है। एक संतरे की लागत (रुपये में) है:

Q350 · General Awarenessbanking finance
🎯 Compound Interest Difference Formula
4/7 exams·11 सवाल· बढ़ रहा+200%

किसी निश्चित राशि पर 2 वर्षों के लिए वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अंतर, समान ब्याज दर पर, राशि का 144% है। प्रति वर्ष ब्याज दर ज्ञात कीजिए।

Q351 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Efficiency Ratio
6/7 exams·20 सवाल· घट रहा-56%

5 महिलाएं एक काम को 8 दिनों में पूरा कर सकती हैं, जबकि 8 बच्चे उसी काम को 10 दिनों में पूरा करते हैं। 2 महिलाएं और 4 बच्चे उस काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

Q352 · General Awarenessbanking finance
🎯 Compound Interest Half Yearly
6/7 exams·12 सवाल· बढ़ रहा+167%

किसी निश्चित राशि पर 8% प्रति वर्ष की दर से 1½ वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 228 रुपये है, जब चक्रवृद्धि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है और साधारण ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। वह राशि क्या है?

Q353 · General Awarenessphysics
🎯 Speed Distance Time Formula
5/7 exams·34 सवाल

एक कार 108 किमी/घंटा की गति से 3 घंटे में एक निश्चित दूरी तय करती है। यदि गति 27 किमी/घंटा कम कर दी जाए, तो कार को वही दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

Q354 · General Awarenesseconomy basics

प्याज की कीमत में 25 प्रतिशत की वृद्धि एक महिला को 200 रुपये में 5 किलोग्राम कम खरीदने में सक्षम बनाती है। प्याज का प्रति किलोग्राम बढ़ा हुआ मूल्य है:

Q355 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Least Common Multiple
4/7 exams·32 सवाल· बढ़ रहा+217%

वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जो 8, 16, 20 और 32 से विभाज्य है।

Q356 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Profit Loss Discount Formulae
4/7 exams·11 सवाल

एक वस्तु का अंकित मूल्य लागत मूल्य से 25% अधिक है। 10% लाभ कमाने के लिए विक्रय मूल्य पर कितनी छूट देनी चाहिए?

Q357 · General Awarenessphysics

8 सेमी ऊँचाई और 4 सेमी आधार त्रिज्या वाले एक शंकु को 8 सेमी × 6 सेमी × 4 सेमी के लकड़ी के आयताकार ब्लॉक से काटा जाता है। बर्बाद हुई लकड़ी का प्रतिशत लगभग है:

Q358 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Successive Discounts Calculation
3/7 exams·5 सवाल

एक सोफा सेट 10%, 5% और 2% की तीन क्रमिक छूट पर बिक्री के लिए पेश किया गया है। यदि इसका अंकित मूल्य ₹18,000 है, तो सोफा सेट का शुद्ध विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

Q359 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Mean Proportional Formula
4/7 exams·11 सवाल· बढ़ रहा+200%

4 और 900 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।

Q360 · General Awarenessphysics
🎯 Total Surface Area Cylinder
4/7 exams·5 सवाल

एक ठोस बेलन की ऊँचाई क्या है जिसकी त्रिज्या 7 सेमी है और कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 1144 वर्ग सेमी है? (π=22/7 का प्रयोग करें)