दो कर्मचारियों की आय का अनुपात 7 : 4 है, और उनके व्यय का अनुपात 3 : 1 है। यदि उनमें से प्रत्येक प्रति माह ₹4,800 बचाने में सफल रहता है, तो उनकी मासिक आय का योग (₹ में) ज्ञात कीजिए।
SSC MTS · 2023
2023 के असली सवाल
एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।
एक घनाभ जिसकी भुजाएँ 8 सेमी, 27 सेमी और 64 सेमी हैं, को पिघलाकर एक नया घन बनाया जाता है। घनाभ और घन के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का संबंधित अनुपात क्या है?
A ने 3000 रुपये के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। कुछ महीनों के बाद B ने 5000 रुपये के निवेश के साथ A के साथ जुड़ गया। यदि एक वर्ष के बाद उनके लाभ के हिस्से का अनुपात 4:5 है। ज्ञात कीजिए कि B कितने महीनों के बाद शामिल हुआ।
₹10000 पर 1 वर्ष 6 महीने के लिए 10% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा, यदि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है?
एक भाग के सवाल में, भाजक भागफल का 5 गुना और शेषफल का 4 गुना है। यदि शेषफल 5 है, तो भाज्य क्या है?
A अपनी आय का 18% बचाता है। यदि उसकी आय में 41% की वृद्धि होती है और वह अभी भी उतनी ही राशि बचाता है, तो उसके व्यय में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
चीनी की कीमत में 40% की वृद्धि हुई है। चीनी की खपत में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए ताकि चीनी पर कोई अतिरिक्त राशि खर्च न करनी पड़े?
एक त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका आधार 34 सेमी और संगत ऊँचाई 22 सेमी है।
64 और 144 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
X लड़के एक काम को 80 दिनों में कर सकते हैं। उसी काम का आधा हिस्सा 2X लड़के कितने समय में करेंगे?
√(9×1444) को √(2 ÷ 8 × 64) से विभाजित करने पर क्या प्राप्त होगा?
एक व्यक्ति को 6 वर्षों में 1000 रुपये के मूलधन पर प्राप्त साधारण ब्याज मूलधन का 60% है। वार्षिक ब्याज दर क्या है?
यदि A एक कार्य को 21 दिनों में कर सकता है और B उसी कार्य को 28 दिनों में कर सकता है। यदि वे एकांतर दिनों में कार्य करते हैं तो वे कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
रवि और सरिता के वेतन का अनुपात 3 : 5 है। यदि प्रत्येक के वेतन में ₹ 5,000 की वृद्धि की जाती है, तो नया अनुपात 29 : 45 हो जाता है। सरिता का वर्तमान वेतन क्या है?
यदि दो गोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात 81 : 25 है, तो उनकी त्रिज्याओं का अनुपात क्या है?
यदि एक वर्ग का क्षेत्रफल 529 वर्ग सेमी है, तो उसके विकर्ण की लंबाई क्या है?
राम और रहीम की औसत आयु 10 वर्ष है। रहीम और रमेश की औसत आयु 15 वर्ष है। राम और रमेश की औसत आयु 20 वर्ष है। तीनों में से सबसे बड़े की आयु क्या है?
77.50 रुपये/किलो दाल को 83.50 रुपये/किलो दाल के साथ किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए ताकि परिणामी मिश्रण का औसत मूल्य 80 रुपये/किलो हो जाए?
पाइप A एक टंकी को 16 मिनट में भर सकता है और पाइप B इसे 24 मिनट में खाली कर सकता है। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, तो कितने मिनट बाद B को बंद कर देना चाहिए ताकि टंकी 30 मिनट में भर जाए?
5 महिलाएं और 2 पुरुष एक काम को 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 6 महिलाएं और 3 पुरुष उसी काम को 3 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक महिला और एक पुरुष मिलकर उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?