Skip to content
← SSC MTS

SSC MTS · 2022

2022 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 121–140 of 357page 7/18
Q121 · General Awarenessphysics
🎯 Relative Speed Boats Streams
5/7 exams·26 सवाल

एक व्यक्ति धारा के प्रतिकूल A से B तक और धारा के अनुकूल B से A तक 12 घंटे में नाव चलाता है। A और B के बीच की दूरी 240 किमी है। व्यक्ति द्वारा धारा के अनुकूल 6 किमी नाव चलाने में लिया गया समय, धारा के प्रतिकूल 4 किमी नाव चलाने में लिए गए समय के समान है। धारा की गति क्या है?

Q122 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Average Calculation
7/7 exams·109 सवाल·↑ बढ़ रहा+125%

छह विषयों में एक छात्र के औसत अंक शुरू में 110 थे। पुनर्मूल्यांकन के बाद, एक विषय में प्राप्त अंक 148 से घटकर 112 हो गए, जबकि शेष विषयों में अंक अपरिवर्तित रहे। नए औसत अंक क्या हैं?

Q123 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Average Formula
7/7 exams·213 सवाल

दी गई तालिका का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें। तालिका में पांच अलग-अलग फिल्मों द्वारा सभी स्क्रीनों पर अर्जित राशि (हजार रुपये में) दिखाई गई है, जिन पर एक फिल्म प्रदर्शित की गई थी। फिल्में | प्रति फिल्म एकत्रित राशि (हजार रुपये में) M1 | 450 M2 | 370 M3 | 510 M4 | 640 M5 | 830 सभी फिल्में प्रत्येक 50 स्क्रीनों पर प्रदर्शित की गईं। सभी फिल्मों और सभी स्क्रीनों को एक साथ लेने पर, प्रति फिल्म, प्रति स्क्रीन अर्जित औसत राशि क्या है?

Q124 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Weighted Average Formula
6/7 exams·43 सवाल·↓ घट रहा-47%

9 लड़कियों की औसत आयु 16 वर्ष है। 11 लड़कों की औसत आयु 26 वर्ष है। इन सभी लड़कों और लड़कियों की एक साथ औसत आयु क्या है?

Q125 · General Awarenessphysics

एक वृत्त का व्यास एक त्रिभुज के आधार का 7/4 गुना है, और त्रिभुज की ऊँचाई 14 सेमी है। यदि त्रिभुज का क्षेत्रफल 56 वर्ग सेमी है, तो वृत्त की परिधि (मीटर में) क्या है? (π = 22/7 का प्रयोग करें)

Q126 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Percentage Of A Number
7/7 exams·22 सवाल

1500 छात्रों की एक कक्षा में, लड़कियों का प्रतिशत 30% है। यदि 80% लड़के परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए, तो परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए।

Q127 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Men Days Work Formula
4/7 exams·6 सवाल·↑ बढ़ रहा+33%

12 पुरुष 9 दिनों में 20 शॉल बुन सकते हैं। 27 दिनों में 25 शॉल बुनने के लिए कितने पुरुषों की आवश्यकता होगी?

Q128 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Efficiency Alternate Days
3/7 exams·3 सवाल

X अकेला एक काम को 16 दिनों में पूरा कर सकता है, जबकि Y अकेला उसी काम को 24 दिनों में पूरा कर सकता है। वे Y से शुरू करते हुए एकांतर दिनों में काम करते हैं। कुल काम का 50% कितने दिनों में पूरा होगा?

Q129 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Algebraic Equation Solving
5/7 exams·7 सवाल

एक कक्षा में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 2 : 5 है। यदि 10 लड़के कक्षा छोड़ देते हैं और 20 नई लड़कियाँ कक्षा में शामिल हो जाती हैं, तो कक्षा में लड़कों और लड़कियों का नया अनुपात 4 : 25 हो जाता है। अब कक्षा में लड़कों की संख्या कितनी है?

Q130 · General Awarenessphysics

एक नाव को धारा के अनुकूल 80 किमी की यात्रा करने में कितना समय लगेगा, यदि शांत जल में नाव की गति 14 किमी/घंटा है और धारा की गति 6 किमी/घंटा है?

Q131 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Simultaneous Equations
5/7 exams·15 सवाल

D1 और D2 का औसत 40 है। D2 और D3 का औसत 45 है। D1 और D3 का औसत 55 है। D3 का मान क्या है?

Q132 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Rate Formula
6/7 exams·47 सवाल·↑ बढ़ रहा+58%

15 पुरुष एक काम को प्रतिदिन 8 घंटे काम करके 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। N पुरुष प्रतिदिन 10 घंटे काम करके 20 दिनों में दोगुना काम कर सकते हैं। N का मान क्या है?

Q133 · General Awarenessstatic gk miscellaneous

14 और 61 के बीच की उन सभी संख्याओं का औसत क्या है जो 5 से विभाज्य हैं?

Q134 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Percentage To Angle Conversion
3/7 exams·9 सवाल

दिया गया पाई चार्ट 2021 के दौरान पांच शोरूम, A, B, C, D और E से एक विशेष ब्रांड की बाइक की बिक्री के प्रतिशत वितरण को दर्शाता है। शोरूम B से बिक्री के अनुरूप सेक्टर का केंद्रीय कोण क्या है?

Q135 · General Awarenessphysics

दो घनों के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात 49 ∶ 81 है। उनके आयतनों का अनुपात क्या है?

Q136 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Order Of Operations
7/7 exams·397 सवाल

(1 ÷ 4) का 16 + {120 ÷ 24 × 10} का मान क्या है?

Q137 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Successive Discounts Calculation
3/7 exams·5 सवाल

यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य 1,000 रुपये है और उसे 10% और 15% की दो क्रमिक छूट के बाद बेचा जाता है, तो वह वस्तु किस मूल्य पर बेची गई?

Q138 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Ratio And Proportion
6/7 exams·29 सवाल·↑ बढ़ रहा+83%

आज से पाँच वर्ष बाद A, B और C की आयु का अनुपात 3 : 5 : 2 होगा। उनकी वर्तमान आयु के वर्गों का योग 525 है। B की वर्तमान आयु क्या है?

Q139 · General Awarenessbanking finance
🎯 Compound Interest Difference Formula
4/7 exams·11 सवाल·↑ बढ़ रहा+200%

₹1,500 की राशि पर 2 वर्षों के लिए, प्रति वर्ष एक निश्चित ब्याज दर पर चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹60 है। यदि चक्रवृद्धि ब्याज के मामले में ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर क्या है?

Q140 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Average Of Consecutive Numbers
5/7 exams·19 सवाल·↓ घट रहा-50%

4 क्रमागत संख्याओं का औसत 64.5 है। इन संख्याओं में सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?