Skip to content
SSC MTS

SSC MTS · 2021

2021 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 381400 of 827page 20/42
Q381 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Efficiency Formula
5/7 exams·23 सवाल· घट रहा-64%

दो मित्र, जिनमें से एक दूसरे से तीन गुना अधिक कुशल है, एक साथ मिलकर एक काम को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उनमें से कम कुशल वाला मित्र दोगुने काम को कितने दिनों में पूरा कर पाएगा?

Q382 · Quantitative Aptitudevocabulary
🎯 Contextual Vocabulary
6/7 exams·301 सवाल· बढ़ रहा+68%

रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यह वह मैदान है जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान _______ जाता है।

Q383 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Formula
6/7 exams·146 सवाल· बढ़ रहा+21%

17,200 रुपये की राशि को साधारण ब्याज पर दो भागों में दो साल के लिए क्रमशः 8% और 10% प्रति वर्ष की दर से उधार दिया जाता है। यदि दो साल के बाद प्राप्त कुल ब्याज 3,008 रुपये है, तो 8% की दर पर उधार दी गई राशि क्या है?

Q384 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Loss Percentage Calculation
7/7 exams·81 सवाल· घट रहा-49%

जब कोई वस्तु 640 रुपये में बेची जाती है, तो 12% की हानि होती है। 21% का लाभ प्राप्त करने के लिए, उसे कितने में बेचा जाना चाहिए?

Q385 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Loss Percentage Difference
3/7 exams·3 सवाल

एक वस्तु को 18% की हानि पर बेचा गया। यदि इसे 2,475 रुपये अधिक में बेचा जाता, तो 12% का लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य है:

Q386 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Loss Percentage Calculation
7/7 exams·81 सवाल· घट रहा-49%

एक व्यक्ति ने एक वस्तु 7% की हानि पर बेची। यदि वह इसे 10.5% के लाभ पर बेचता, तो उसे 105 रुपये अधिक मिलते। 11% का लाभ प्राप्त करने के लिए, उसे इसे (रुपये में) कितने में बेचना चाहिए था?

Q387 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Percentage Increase
6/7 exams·27 सवाल· घट रहा-20%

दो संख्याएँ, एक तीसरी संख्या से क्रमशः 17% और 50% अधिक हैं। दोनों संख्याओं का अनुपात है:

Q388 · Quantitative Aptitudemensuration

एक कमरे की चारों दीवारों का क्षेत्रफल 1152 वर्ग मीटर है और इसकी लंबाई इसकी चौड़ाई का 5/3 गुना है। यदि कमरे की ऊँचाई 12 मीटर है, तो इसके फर्श का क्षेत्रफल क्या है?

Q389 · Quantitative Aptitudeaverage

11 अलग-अलग प्रेक्षणों के एक समुच्चय की माध्यिका 17.5 है। यदि समुच्चय के सबसे बड़े 5 प्रेक्षणों में से प्रत्येक को 3 से बढ़ा दिया जाए, तो नए समुच्चय की माध्यिका क्या होगी?

Q390 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल· घट रहा-30%

A, B और C किसी काम को क्रमशः 16, 24 और 32 दिनों में कर सकते हैं। वे एक साथ काम शुरू करते हैं, लेकिन C 4 दिनों के बाद छोड़ देता है और A काम पूरा होने से 6 दिन पहले छोड़ देता है। काम कितने दिनों में पूरा होगा?

Q391 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Average Formula
7/7 exams·213 सवाल

5 से शुरू होने वाली लगातार दस विषम संख्याओं पर विचार करें। उनमें से प्रत्येक को, पहली और दूसरी को छोड़कर, तीन से गुणा करें। इस प्रकार बनी दस संख्याओं का औसत क्या होगा?

Q392 · Quantitative Aptitudemensuration

एक शंकु के छिन्नक के वृत्ताकार सिरों की त्रिज्याएँ 20 सेमी और 13 सेमी हैं तथा इसकी ऊँचाई 12 सेमी है। छिन्नक की धारिता (लीटर में) क्या है (दशमलव के एक स्थान तक सही)? (π = 22/7 लें)

Q393 · Quantitative Aptitudemensuration
🎯 Herons Formula
4/7 exams·10 सवाल· बढ़ रहा+100%

एक त्रिभुजाकार खेत की भुजाएँ 96 मीटर, 110 मीटर और 146 मीटर हैं। खेत को 5.60 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से समतल करने की लागत क्या है?

Q394 · Quantitative Aptitudenumber system
🎯 Least Common Multiple
4/7 exams·32 सवाल· बढ़ रहा+217%

सबसे छोटी चार अंकों की संख्या कौन सी है जो 18, 32 और 48 से पूर्णतः विभाज्य है?

Q395 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Average Formula
7/7 exams·213 सवाल

ग्यारह संख्याओं का औसत 80 है। पहली चार संख्याओं का औसत 74.5 है और अगली चार संख्याओं का औसत 82.5 है। नौवीं संख्या दसवीं संख्या से 6 अधिक है, और दसवीं संख्या ग्यारहवीं संख्या से 6 कम है। नौवीं और ग्यारहवीं संख्याओं का औसत क्या है?

Q396 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Compound Interest Formula Half Yearly
3/7 exams·3 सवाल

₹10,000 की राशि पर 10% प्रति वर्ष की दर से 1½ वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (जब ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है) और साधारण ब्याज के बीच का अंतर (₹ में) क्या है?

Q397 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Amount Formula
2/7 exams·3 सवाल

एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्ष और 13 वर्ष के दो बेटों के बीच 1,45,600 रुपये की राशि छोड़ी है। दोनों ने अपने हिस्से को 10% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर निवेश किया। यदि दोनों को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर समान राशि मिलती है, तो छोटे बेटे को प्राप्त मूल हिस्सा क्या है?

Q398 · Quantitative Aptituderatio proportion

एक निश्चित राशि को A, B, C और D के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि B का हिस्सा A के हिस्से का 1/3 है, C का हिस्सा B के हिस्से का 40% है, और D का हिस्सा C के हिस्से का 50% है। यदि B और D के हिस्सों के बीच का अंतर ₹1,600 है, तो कुल राशि क्या है?

Q399 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Average Formula
7/7 exams·213 सवाल

30 लड़कों का औसत वजन 20 लड़कियों के औसत वजन से 5 किलोग्राम अधिक है। यदि 30 लड़कों का कुल वजन 1050 किलोग्राम है, तो 20 लड़कियों का कुल वजन कितना है?

Q400 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल· घट रहा-30%

दो व्यक्ति A और B, प्रत्येक अकेले प्रतिदिन 12 घंटे कार्य करके एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। कार्य के निष्पादन के लिए, यह निर्णय लिया गया कि A और B बारी-बारी से कार्य करेंगे, जिसकी शुरुआत A करेगा, और वे प्रतिदिन क्रमशः 8 और 6 घंटे कार्य करेंगे। यदि कार्य को पूरा करने में x दिन और y घंटे लगते हैं, तो (x, y) क्या है?