Skip to content
← SSC MTS

SSC MTS · 2019

2019 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 261–280 of 649page 14/33
Q261 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Percentage Decrease Formula
5/7 exams·9 सवाल

A, B से 15% अधिक है। B, A से कितने प्रतिशत (दो दशमलव स्थानों तक सही) कम है?

Q262 · General Awarenessstatic gk miscellaneous

A अकेला एक काम को 20 दिनों में कर सकता है। A और B मिलकर उसी काम को 15 दिनों में कर सकते हैं। B और C मिलकर उसी काम को 75/2 दिनों में कर सकते हैं। काम करने की A, B और C की दक्षता का अनुपात क्या है?

Q263 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल·↓ घट रहा-30%

रविका अकेले एक काम का तीन-पांचवां हिस्सा 105 दिनों में पूरा कर सकती है। मल्लिका एक काम का एक-तिहाई हिस्सा 50 दिनों में पूरा कर सकती है। रविका और मल्लिका एक साथ काम करते हुए, काम का 26/35 हिस्सा कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?

Q264 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Ratio Multiplication
3/7 exams·4 सवाल

यदि ab=34, bc=45 और cd=56 है, तो (ad)10 के अंश और हर (जो सह-अभाज्य हैं) का योग क्या है?

Q265 · General Awarenesseconomy basics

राम और रहीम की मासिक आय का अनुपात 4 : 3 है और उनके मासिक व्यय का अनुपात 3 : 2 है। यदि प्रत्येक प्रति माह 5000 रुपये बचाता है, तो राम और रहीम की संबंधित मासिक आय क्या है?

Q266 · General Awarenessstatic gk miscellaneous

एक नदी से निकलने वाला एक इनलेट पाइप A एक जलाशय को 30 दिनों में भर सकता है। और एक आउटलेट पाइप B, जो पूरी तरह से भरे हुए जलाशय को 50 दिनों में खाली कर सकता है, जलाशय से पानी एक सिंचाई नहर में निकालता है। पाइपों को A से शुरू करके वैकल्पिक दिनों में खोला जाता है। शुरुआत से किस दिन जलाशय पहली बार पूरी तरह से भर जाएगा?

Q267 · General Awarenessphysics

एक ठोस अर्धगोले का व्यास 35 सेमी है। इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है? (π=22/7 लें)

Q268 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Rate Formula
6/7 exams·47 सवाल·↑ बढ़ रहा+58%

10 पुरुष प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करके एक कार्य को 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 12 पुरुष प्रतिदिन 4 घंटे कार्य करके उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

Q269 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Income Expenditure Savings Relation
5/7 exams·10 सवाल·↑ बढ़ रहा+50%

A और B की मासिक आय क्रमशः 12000 रुपये और 8000 रुपये है। उनके मासिक व्यय का अनुपात 5 : 3 है। यदि वे प्रति माह समान राशि बचाते हैं, तो उनमें से प्रत्येक प्रति माह कितनी राशि बचाता है?

Q270 · General Awarenesseconomy basics

वह सबसे बड़ी संख्या क्या है जिससे 460, 491 और 553 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में 26 शेष बचता है?

Q271 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Rhombus Area Formula
2/7 exams·5 सवाल

एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 300 वर्ग सेमी है। यदि समचतुर्भुज के एक विकर्ण की लंबाई 30 सेमी है, तो दूसरे विकर्ण की लंबाई (सेमी में) क्या है?

Q272 · General Awarenessstatic gk miscellaneous

एक व्यक्ति सुबह 6 बजे P से निकलता है और उसी दिन दोपहर 2 बजे Q पर पहुँचता है। दूसरा व्यक्ति सुबह 8 बजे Q से निकलता है और उसी दिन दोपहर 3 बजे P पर पहुँचता है। वे किस समय मिलते हैं?

Q273 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Successive Discount Calculation
5/7 exams·7 सवाल·↑ बढ़ रहा+33%

एक वस्तु का अंकित मूल्य 2500 रुपये है। इसे क्रमशः 12% और 10% की दो क्रमिक छूट पर बेचा जाता है। विक्रय मूल्य क्या है?

Q274 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Profit Loss Percentage Calculation
7/7 exams·81 सवाल·↓ घट रहा-49%

एक वस्तु को 10% की हानि पर 810 रुपये में बेचा जाता है। यदि हानि 20% हो तो विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए?

Q275 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Relative Speed Meeting Point
3/7 exams·4 सवाल

आलोक P से Q की ओर 6 किमी/घंटा की गति से चलना शुरू करता है। रमन P से Q की ओर 9 किमी/घंटा की गति से चलना शुरू करता है। रमन Q पर पहुँचता है, वापस मुड़ता है और P की ओर चलना शुरू करता है। वह आलोक से R पर मिलता है। यदि PQ 15 किमी है, तो PR क्या है?

Q276 · General Awarenessphysics
🎯 Volume Of Cuboid And Cube
4/7 exams·5 सवाल

एक घनाभ की लंबाई उसकी चौड़ाई से दोगुनी है और उसकी ऊंचाई उसकी चौड़ाई की आधी है। यदि घनाभ की ऊंचाई 2 सेमी है, तो घनाभ के समान आयतन वाले घन की भुजा क्या होगी?

Q277 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Rate Formula
6/7 exams·47 सवाल·↑ बढ़ रहा+58%

X अकेला एक काम को 15 दिनों में कर सकता है। Y अकेला उसी काम को 30 दिनों में कर सकता है। X, Y और Z एक साथ काम करते हुए नौ दिनों में काम पूरा कर सकते हैं। Z अकेला उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?

Q278 · General Awarenessstatic gk miscellaneous
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल·↓ घट रहा-30%

दो शिक्षक A और B एक शैक्षणिक कार्य को क्रमशः 10 दिन और 15 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया, लेकिन A ने 5 दिन बाद छोड़ दिया और एक अन्य शिक्षक C शामिल हो गया, जो अकेले 60 दिनों में काम पूरा कर सकता है। कार्य कितने दिनों में पूरा हुआ?

Q279 · General Awarenesseconomy basics
🎯 Percentage Profit Loss
2/7 exams·4 सवाल

किसी वस्तु को 25% लाभ और 37.5% हानि पर बेचने पर विक्रय मूल्य में ₹1250 का अंतर आता है। यदि इसे 12.5% लाभ पर बेचा जाए तो विक्रय मूल्य क्या होगा?

Q280 · General Awarenessphysics
🎯 Curved Surface Area Cone
2/7 exams·4 सवाल

एक लंब वृत्तीय शंकु की ऊँचाई 5 सेमी और उसके आधार की त्रिज्या 12 सेमी है। शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?