Skip to content
SSC GD

SSC GD · 2024

2024 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 281300 of 411page 15/21
Q281 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Percentage Complement
3/7 exams·3 सवाल

एक परीक्षा में, कुल उपस्थित छात्रों में से 93 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए और 9275 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। परीक्षा में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या कितनी है?

Q282 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Loss Percentage Calculation
7/7 exams·81 सवाल· घट रहा-49%

यदि 6 पेनों का क्रय मूल्य 5 पेनों के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ/हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

Q283 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Formula
6/7 exams·146 सवाल· बढ़ रहा+21%

यदि कोई निश्चित राशि साधारण ब्याज पर 8 साल 6 महीने में स्वयं की तिगुनी हो जाती है, तो वार्षिक ब्याज दर क्या होगी?

Q284 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Combined Work Rate
7/7 exams·56 सवाल

अरविंद एक काम को 20 दिनों में कर सकता है और बख्शी 22 दिनों में। यदि वे 5 दिनों तक एक साथ काम करते हैं, तो काम का कितना अंश शेष बचेगा?

Q285 · Quantitative Aptitudespeed distance time

बिंदु P से, X 12 किमी/घंटा की गति से चलता है और उसके शुरू होने के 6 घंटे बाद Y भी उसी बिंदु P से उसके पीछे 16 किमी/घंटा की गति से अपनी साइकिल पर चलना शुरू करता है। शुरुआती बिंदु P से कितनी दूर Y, X को पकड़ेगा?

Q286 · Quantitative Aptituderatio proportion

एक स्कूल में कुल 560 छात्र हैं। लड़के और लड़कियों का अनुपात 13 : 15 है। यदि 40 और लड़कों को स्कूल में प्रवेश दिया जाता है, तो लड़के और लड़कियों का नया अनुपात क्या होगा?

Q287 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Average Formula
7/7 exams·213 सवाल

एक वर्ष में, सपना का पहले 3 महीनों का औसत मासिक खर्च 1100 रुपये, अगले 5 महीनों का 1000 रुपये और अंतिम 4 महीनों का 1200 रुपये था। यदि कुल वार्षिक बचत 1300 रुपये थी, तो सपना की औसत मासिक आय क्या थी?

Q288 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Percentage After Discount
2/7 exams·3 सवाल

एक व्यापारी अपने माल पर क्रय मूल्य से 50% अधिक अंकित करता है और 20% की छूट देता है। छूट देने के बाद व्यापारी को कितने प्रतिशत लाभ होता है?

Q289 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Percentage Equation
2/7 exams·3 सवाल

यदि किसी संख्या में से 25 घटाया जाता है, तो वह संख्या स्वयं का 50 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?

Q290 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Percentage Formula
6/7 exams·40 सवाल

एक आदमी एक रुपये में 35 पेन खरीदता है। 40 प्रतिशत का लाभ कमाने के लिए उसे एक रुपये में कितने पेन बेचने चाहिए?

Q291 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Average Formula
7/7 exams·213 सवाल

दो संख्याएँ इस प्रकार हैं कि पहली संख्या दूसरी संख्या की आधी है। यदि उनका औसत 15 है, तो पहली संख्या क्या है?

Q292 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Average Formula
7/7 exams·213 सवाल

T, U और V का औसत भार 42 किग्रा है। यदि T और U का औसत भार 40 किग्रा है तथा U और V का औसत भार 36 किग्रा है, तो U का भार कितना है?

Q293 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Formula
6/7 exams·146 सवाल· बढ़ रहा+21%

किसी राशि पर 40 वर्षों के लिए प्राप्त साधारण ब्याज उस राशि का 2/5 है। वार्षिक ब्याज दर क्या है?

Q294 · Quantitative Aptitudenumber system
🎯 Product Of Numbers Hcf Lcm Relation
2/7 exams·3 सवाल

दो संख्याओं का गुणनफल 720 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 4 है। इन संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्या है?

Q295 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Compound Interest Formula
7/7 exams·94 सवाल· बढ़ रहा+60%

यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो चक्रवृद्धि ब्याज पर 30 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से 2 वर्षों में कौन सी राशि 9464 रुपये हो जाएगी?

Q296 · Quantitative Aptituderatio proportion
🎯 Ratio Application
4/7 exams·5 सवाल

एक परिवार की आय और व्यय का अनुपात 19 : 13 है। यदि परिवार का व्यय 29,510 रुपये है, तो परिवार की बचत ज्ञात कीजिए।

Q297 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Successive Percentage Change Formula
3/7 exams·8 सवाल

A को पहले 20 प्रतिशत बढ़ाया जाता है और फिर इसे 30 प्रतिशत घटाया जाता है। A का अंतिम मान, A के प्रारंभिक मान का कितना प्रतिशत है?

Q298 · Quantitative Aptitudealgebra
🎯 Algebraic Identity A Minus B Whole Square
4/7 exams·5 सवाल

यदि p - q = 9, और p² + q² = 127 है, तो pq का मान ज्ञात कीजिए।

Q299 · Quantitative Aptitudeprofit loss

A और B दोनों अपनी घड़ियाँ 5000 रुपये प्रति घड़ी की दर से बेचते हैं। A ने 25 प्रतिशत का लाभ कमाया जबकि B को 10 प्रतिशत की हानि हुई। A और B के क्रय मूल्यों का अनुपात क्या है?

Q300 · Quantitative Aptitudemensuration

एक गोले की त्रिज्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। इसके आयतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?