एक कार ने 5 घंटे में 240 किमी की दूरी तय की। यदि वह अपनी सामान्य गति की आधी गति से यात्रा करती है, तो उसी दूरी को तय करने में कितना अधिक समय लगेगा?
SSC GD · 2023
2023 के असली सवाल
एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।
एक डीलर अपने माल पर क्रय मूल्य से 15% अधिक अंकित करता है। फिर वह उस पर 20% की छूट देता है। उसका हानि प्रतिशत क्या होगा?
24 और 36 का तीसरा समानुपाती क्या है?
एक लंब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई 14 सेमी है और उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 110 वर्ग सेमी है। बेलन के आधार का व्यास क्या है? (π = 22/7 का प्रयोग करें)
एक संख्या को 30% बढ़ाया जाता है और फिर से 30% बढ़ाया जाता है। बढ़ी हुई संख्या को कितने प्रतिशत कम किया जाना चाहिए ताकि मूल संख्या वापस मिल जाए?
मुनाफ और सूर्या एक वृत्ताकार ट्रैक पर एक ही बिंदु से एक साथ शुरू करते हैं और ट्रैक पर एक ही दिशा में दौड़ते हैं। जिस बिंदु पर वे 31वीं बार मिलते हैं, वह वही बिंदु है जिस पर वे 43वीं बार मिलते हैं। यदि तेज लड़के की गति का धीमे लड़के की गति से अनुपात n : 1 है, जहाँ 'n' एक प्राकृतिक संख्या है, तो निम्नलिखित में से कौन सा 'n' का संभावित मान नहीं है?
श्री शर्मा अपनी कुल आय का 15% किराए पर और शेष भाग का 75% अन्य खर्चों पर खर्च करते हैं और फिर भी मासिक रूप से 1,700 रुपये बचाते हैं। उनकी मासिक आय क्या है?
एक कार चालक 70 किमी/घंटा की गति से कार चला रहा है और एक बस उससे 35 मीटर आगे चल रही है। 15 सेकंड के बाद, बस उससे 40 मीटर पीछे है। बस की गति ज्ञात कीजिए।
12 सेमी लंबाई, 8 सेमी चौड़ाई और 8 सेमी ऊंचाई वाले एक ठोस धात्विक घनाभ को पिघलाकर 4 सेमी भुजा वाले कितने घन बनाए जा सकते हैं?
एक बेईमान व्यापारी 250 ग्राम के बजाय 200 ग्राम के गलत वजन का उपयोग करता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
X ने कुल 180 रुपये में 40 पेंसिल खरीदीं और 180 रुपये में 2 दर्जन पेन खरीदे। एक पेन और एक पेंसिल की कीमत के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
संख्या 350 को पहले 20% बढ़ाया जाता है और फिर 25% घटाया जाता है। नई संख्या ज्ञात कीजिए।
एक छूट योजना के तहत, 20% की छूट देने के बाद भी 10% का लाभ होता है। अंकित मूल्य क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है?
एक वस्तु पर अंकित मूल्य 2000 रुपये था, लेकिन दुकानदार ने 20 प्रतिशत की छूट दी। उसने अंततः वस्तु को कितने में बेचा?
₹10,500 की राशि 2 साल पहले जमा की गई थी, जिस पर पहले साल 10% प्रति वर्ष और दूसरे साल 12% प्रति वर्ष की दर से वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। यह राशि कितनी हो जाएगी?
दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, जिसे डाले गए वोटों का 64% मिलता है, वह 4,340 वोटों के बहुमत से चुना जाता है। डाले गए कुल वोटों की संख्या क्या है? (यह मानते हुए कि डाले गए सभी वोट वैध हैं)
अरविंद भानु से 5/4 गुना तेज दौड़ता है। एक दौड़ में, यदि अरविंद भानु को 60 मीटर की बढ़त देता है, तो शुरुआती बिंदु से वह दूरी ज्ञात कीजिए जहाँ वे दोनों मिलेंगे।
A और B एक कार्य को क्रमशः 18 दिन और 12 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक दिनों में कार्य करते हैं। यदि A पहले दिन कार्य शुरू करता है, तो A और B को कार्य पूरा करने में कितने दिन (दिनों में) लगेंगे?
4 किमी की दौड़ में, A, B और C, प्रत्येक समान गति से दौड़ते हुए, क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करते हैं। यदि A, B को 1 किमी से हराता है और B, C को 1 किमी से हराता है, तो उसी दौड़ में A, C को कितने मीटर से हराता है?
एक नाव धारा के प्रतिकूल 375 मीटर की दूरी 30 मिनट में तय करती है, और 18 मिनट में प्रारंभिक बिंदु पर वापस आती है। शांत जल में नाव की गति और धारा की गति का अनुपात ज्ञात कीजिए।