Skip to content
SSC GD

SSC GD · 2023

2023 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 4160 of 618page 3/31
Q41 · Reasoningdice cube paper folding
🎯 Common Face Rotation Rule
2/7 exams·11 सवाल

एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ दिखाई गई हैं जिनमें लाल, नीला, गुलाबी, हरा, सफेद और काला रंग हैं। 'हरा' दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर कौन सा रंग होगा?

Q42 · Reasoningcoding decoding
🎯 Alphabetical Position Sum
5/7 exams·29 सवाल· घट रहा-76%

एक निश्चित कोड भाषा में, FORCE को 47 के रूप में कोडित किया जाता है, और GREEN को 49 के रूप में कोडित किया जाता है। उस भाषा में FLAVOUR को कैसे कोडित किया जाएगा?

Q43 · Reasoningseries number
🎯 Number Series Pattern Recognition
5/7 exams·34 सवाल· घट रहा-47%

दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सी संख्या आएगी? 7, 50, 351, 2458, ?

Q44 · Reasoningcoding decoding

एक निश्चित कोड भाषा में, 'find a solution' को '418' के रूप में कोडित किया जाता है, 'be attentive' को '29' के रूप में कोडित किया जाता है और 'answers are correct' को '737' के रूप में कोडित किया जाता है। उस भाषा में 'check the question' को कैसे कोडित किया जाएगा?

Q45 · Reasoningseating arrangement
🎯 Relative Positioning
7/7 exams·321 सवाल

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, A के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। B और D के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। F, G के ठीक दायें बैठा है। C पंक्ति के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। E, H के दायें किसी एक स्थान पर बैठा है। H और A के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

Q46 · Reasoningmathematical operations
🎯 Order Of Operations
7/7 exams·397 सवाल

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए? 120 + 18 × 40 – 10 ÷ 20 = 172

Q47 · Reasoningblood relations
🎯 Family Tree Decoding
3/7 exams·8 सवाल

एक निश्चित कोड भाषा में, 'A + B' का अर्थ है 'A, B की माँ है', 'A - B' का अर्थ है 'A, B का पिता है', 'A × B' का अर्थ है 'A, B का भाई है', 'A & B' का अर्थ है 'A, B का पुत्र है' और 'A @ B' का अर्थ है 'A, B की बहन है'। यदि N x P @ Q – L x M & G है, तो G का N से क्या संबंध है?

Q48 · Reasoningcoding decoding
🎯 Common Word Common Code
6/7 exams·32 सवाल· बढ़ रहा+186%

एक कोड भाषा में, 'dark colors' को 'yu nu' लिखा जाता है, 'days are bright' को 'wu tu ku' लिखा जाता है, 'nights are dark' को 'ku nu pu' लिखा जाता है, 'paint bright' को 'wu ru' लिखा जाता है। शब्द 'paint' के लिए कोड क्या है?

Q49 · Reasoningcoding decoding
🎯 Common Code Identification
7/7 exams·57 सवाल· घट रहा-53%

एक निश्चित कोड भाषा में, 'grasshopper ant' को 'ja do' के रूप में कोडित किया जाता है, 'seed blade' को 'ju fo' के रूप में कोडित किया जाता है, 'blade ant' को 'fo do' के रूप में कोडित किया जाता है, और 'grasshopper seed' को 'ja ju' के रूप में कोडित किया जाता है। 'blade' के लिए कोड क्या है?

Q50 · Reasoningseating arrangement
🎯 Relative Positioning Circular
7/7 exams·51 सवाल· बढ़ रहा+57%

छह व्यक्ति एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। काया, जया और तारा की तत्काल पड़ोसी है। सोनल, प्रिया और स्वाति की तत्काल पड़ोसी है। सोनल, प्रिया के तत्काल दाहिनी ओर बैठी है। तारा और स्वाति एक-दूसरे के तत्काल बगल में नहीं बैठी हैं। प्रिया के तत्काल बाईं ओर कौन बैठा है?

Q51 · Reasoningseries letter
🎯 Alphabetical Position Sequencing
3/7 exams·3 सवाल

दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा पद आएगा? DBA, JHG, PNM, ?

Q52 · Reasoningseries number
🎯 Arithmetic Progression With Multiplication
7/7 exams·31 सवाल

निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी? 19, 21, ?, 134, 538, 2692

Q53 · Reasoningseries letter

दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह आएगा? GMPJ, HLOK, IKNL, JJMM, ?

Q54 · Reasoningmathematical operations
🎯 Bodmas Rule
7/7 exams·116 सवाल

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए? 35 + 21 - 168 ÷ 28 × 7 = 154

Q55 · Reasoningmathematical operations
🎯 Bodmas Rule
7/7 exams·116 सवाल

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए? 54 × 6 - 36 ÷ 12 + 27 = 24

Q56 · Reasoningmathematical operations
🎯 Order Of Operations
7/7 exams·397 सवाल

नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए? 48 + 36 - 81 × 9 ÷ 2 = 66

Q57 · Reasoningsyllogism
🎯 Syllogistic Rules And Venn Diagrams
5/7 exams·13 सवाल· घट रहा-43%

तीन कथन दिए गए हैं जिनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, यह तय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: कुछ पत्तागोभी चट्टानें हैं। सभी चट्टानें पहिए हैं। कोई पहिया कैंची नहीं है। निष्कर्ष: I. सभी पत्तागोभी पहिए हैं। II. कुछ चट्टानें पहिए हैं। III. कुछ पहिए कैंची नहीं हैं।

Q58 · Reasoningcoding decoding
🎯 Letter Shift Pattern
6/7 exams·48 सवाल· घट रहा-62%

एक निश्चित कोड भाषा में, 'GHOST' को 'JCRNW' और 'FIRED' को 'IDUZG' लिखा जाता है। उसी कोड भाषा में 'RIFLE' को कैसे लिखा जाएगा?

Q59 · Reasoningseating arrangement
🎯 Relative Positioning
7/7 exams·321 सवाल

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A, D के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। D सबसे दाहिने छोर पर बैठा है। A और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, F का निकटतम पड़ोसी है। C और D के बीच केवल 1 व्यक्ति बैठा है। G, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

Q60 · Reasoningcoding decoding

एक निश्चित कोड भाषा में, 'PARENT' को '148' लिखा जाता है और 'WRANGLE' को '160' लिखा जाता है। उसी भाषा में 'GRANTED' को कैसे लिखा जाएगा?