Skip to content
← SSC GD

SSC GD · 2021

2021 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 641–660 of 865page 33/44
Q641 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Loss Percentage Calculation
7/7 exams·81 सवाल·↓ घट रहा-49%

एक विक्रेता ने ₹ 50 में 10 संतरे खरीदे और उन्हें ₹ 24 में 6 संतरे की दर से बेच दिया। उसके लाभ या हानि का प्रतिशत क्या है?

Q642 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Rate Addition
5/7 exams·17 सवाल·↑ बढ़ रहा+83%

पाइप A, B और C एक टैंक को क्रमशः 10, 15 और 18 घंटे में भर सकते हैं। A और C को 5 घंटे के लिए खोला जाता है, फिर केवल पाइप A को बंद कर दिया जाता है और उसी समय B को (C के साथ) खोल दिया जाता है। टैंक को पूरी तरह से भरने में कुल कितना समय लगेगा?

Q643 · Quantitative Aptitudemensuration

एक समबाहु त्रिभुज का परिमाप 36√3 सेमी है। इसकी ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Q644 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Formula
6/7 exams·146 सवाल·↑ बढ़ रहा+21%

एक निश्चित राशि पर 3 वर्षों में x% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर से ₹5,472 हो जाती है और उसी राशि पर 7.5 वर्षों में समान दर से साधारण ब्याज पर ₹6,930 हो जाती है। x का मान है:

Q645 · Quantitative Aptituderatio proportion

दो ऊनी जैकेट A और B की कीमतें 7 : 9 के अनुपात में हैं। यदि जैकेट A की कीमत जैकेट B से ₹380 कम है, तो जैकेट B की कीमत ज्ञात कीजिए।

Q646 · Quantitative Aptitudetime work

एक कारखाने को 144 दिनों में निश्चित संख्या में वस्तुएँ बनाने के लिए 56 मशीनों की आवश्यकता होती है। 96 दिनों में उतनी ही वस्तुएँ बनाने के लिए कितनी मशीनों की आवश्यकता होगी?

Q647 · Quantitative Aptitudenumber system
🎯 Lcm With Remainder
2/7 exams·4 सवाल

मान लीजिए x, 1420 और 1780 के बीच की एक संख्या है, जिसे जब 10, 15, 24 और 32 से विभाजित किया जाता है, तो प्रत्येक स्थिति में शेषफल 7 आता है। x के अंकों का योग है:

Q648 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Percentage Calculation
6/7 exams·100 सवाल·↑ बढ़ रहा+50%

एक व्यापारी ने ₹15 प्रति पैकेट की दर से पेंसिल के 360 पैकेट खरीदे। उसने 60% पैकेट ₹18 प्रति पैकेट की दर से और शेष पैकेट ₹20 प्रति पैकेट की दर से बेचे। इस लेन-देन में उसका लाभ प्रतिशत (एक दशमलव स्थान तक) क्या है?

Q649 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Discount Percentage Formula
5/7 exams·19 सवाल

एक सेल में, परफ्यूम विक्रय मूल्य पर 25% की छूट पर उपलब्ध हैं। यदि एक परफ्यूम की कीमत सेल में ₹6,873 है, तो परफ्यूम का मूल विक्रय मूल्य क्या है?

Q650 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Successive Discount Formula
4/7 exams·45 सवाल·↓ घट रहा-20%

एक वस्तु का सूची मूल्य ₹15,000 है। एक व्यापारी इसे खरीदना चाहता है। उसे सूची मूल्य पर दो छूट श्रृंखलाओं में से एक का चयन करना है - एक 45%, 3% और 2% है और दूसरी 25%, 12% और 13% है। सही श्रृंखला का चयन करके वह कितने रुपये बचा सकता है?

Q651 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Average Of Consecutive Numbers
5/7 exams·19 सवाल·↓ घट रहा-50%

दस क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 46 है। सबसे छोटी और सबसे बड़ी संख्या का औसत क्या है?

Q652 · Quantitative Aptitudetime work

A, B और C एक कार्य को क्रमशः 5 दिन, 6 दिन और 8 दिन में पूरा करते हैं। यदि वे एक साथ कार्य करते हैं और कार्य के लिए ₹2,950 प्राप्त करते हैं, तो B को कितनी राशि मिलेगी?

Q653 · Quantitative Aptitudespeed distance time
🎯 Distance Speed Time Relation
4/7 exams·8 सवाल

एक छात्र 5 किमी/घंटा की गति से चलता है। जब वह अपनी गति बढ़ाकर 6 किमी/घंटा कर देता है, तो वह स्कूल 20 मिनट पहले पहुँच जाता है। छात्र द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।

Q654 · Quantitative Aptitudenumber system
🎯 Lcm Hcf Product Rule
3/7 exams·9 सवाल

दो धनात्मक संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) उनके महत्तम समापवर्तक (HCF) का 13 गुना है। HCF और LCM का योग 252 है। यदि एक संख्या 54 है, तो दूसरी संख्या क्या है?

Q655 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Amount Formula
2/7 exams·3 सवाल

2,760 रुपये को दो भागों में इस प्रकार विभाजित करें कि जब इन्हें क्रमशः 2 और 4 वर्षों के लिए 5% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से निवेश किया जाता है, तो प्राप्त राशि बराबर हो। निवेश किया गया छोटा भाग (रुपये में) क्या है?

Q656 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Loss Percentage Difference
3/7 exams·3 सवाल

एक डीलर ने एक वस्तु को 4% की हानि पर बेचा। यदि उसने इसे 120 रुपये अधिक में बेचा होता, तो उसे 8% का लाभ होता। 11% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वस्तु को कितने में बेचना चाहिए?

Q657 · Quantitative Aptitudemensuration
🎯 Area Of Circle
5/7 exams·8 सवाल

एक तार को जब वृत्त के रूप में मोड़ा जाता है, तो वह 18634 वर्ग सेमी का क्षेत्रफल घेरता है। उसी तार को अब एक आयत बनाने के लिए मोड़ा जाता है जिसकी भुजाएँ 5:6 के अनुपात में हैं। आयत की छोटी भुजा की लंबाई (सेमी में) क्या है? (π = 22/7 लें)

Q658 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Efficiency Formula
5/7 exams·23 सवाल·↓ घट रहा-64%

A एक निश्चित कार्य को 15 दिनों में कर सकता है। B, A से 10% कम कुशल है, और C, A से 20% अधिक कुशल है। तीनों मिलकर 3 दिनों तक कार्य करते हैं। शेष कार्य को D अकेले 9½ दिनों में पूरा करता है। D अकेले मूल कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?

Q659 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Calculation
5/7 exams·9 सवाल·↑ बढ़ रहा+100%

एक निश्चित राशि साधारण ब्याज पर 2 वर्षों में ₹8,640 और 3 वर्षों में ₹9,720 हो जाती है। वह राशि (₹ में) और वार्षिक ब्याज दर क्रमशः क्या हैं?

Q660 · Quantitative Aptituderatio proportion
🎯 Linear Equations In Two Variables
4/7 exams·11 सवाल·↑ बढ़ रहा+78%

एक वर्ष पहले, A और B की आयु का अनुपात 4 : 3 था। अब से 7 वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 9 : 7 होगा। B की वर्तमान आयु (वर्षों में) क्या है?