एक पार्किंग में सभी वाहनों का औसत भार 4000 किलोग्राम है। 12 वाहनों का औसत भार 6000 किलोग्राम है। शेष वाहनों का औसत भार 3000 किलोग्राम है। पार्किंग में वाहनों की कुल संख्या कितनी है?
SSC GD · 2019
2019 के असली सवाल
एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।
एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 40% अधिक है। यदि वस्तु पर 50% की छूट दी जाती है, तो विक्रय मूल्य क्रय मूल्य का कितना प्रतिशत है?
एक व्यक्ति 25 किलोग्राम चावल 600 रुपये में खरीदता है और उन्हें 5 किलोग्राम चावल के विक्रय मूल्य के बराबर हानि पर बेचता है। हानि प्रतिशत क्या होगा?
एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल एक समचतुर्भुज के क्षेत्रफल का 6√3 गुना है जिसकी एक भुजा 13 सेमी और एक विकर्ण 10 सेमी है। त्रिभुज की भुजा की लंबाई (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
एक नाव धारा के प्रतिकूल 2 किमी और धारा के अनुकूल 3 किमी की दूरी 45 मिनट में तय करती है, जबकि यह धारा के प्रतिकूल 3 किमी और धारा के अनुकूल 9 किमी की दूरी 90 मिनट में तय करती है। धारा के अनुकूल जाते समय नाव की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
मोहित और सुमित ने क्रमशः ₹ 74000 और ₹ 96000 के निवेश के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। यदि वर्ष के अंत में वे 5:8 के अनुपात में लाभ कमाते हैं, तो उनके द्वारा निवेश की गई धनराशि की समयावधि का अनुपात क्या होगा?
14 सेमी आधार व्यास और 20 सेमी ऊंचाई वाले एक ठोस बेलन के दोनों सिरों से अर्धगोलाकार भाग काटे गए। परिणामी वस्तु का आयतन ज्ञात कीजिए?
113 + [1612 - [1110(313 + 5)]] / [{1}/{4} of 212 ÷ 35 × 445] का मान क्या है?
A, B और C एक कार्य को क्रमशः 12, 15 और 30 दिनों में कर सकते हैं। यदि वे एक साथ कार्य करते हैं, तो उस राशि का अनुपात ज्ञात कीजिए जिसमें राशि वितरित की जानी है।
सोना एल्यूमीनियम से 12 गुना भारी है और तांबा एल्यूमीनियम से 5 गुना भारी है। सोने और तांबे को किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए ताकि एल्यूमीनियम का 8 गुना भारी मिश्र धातु प्राप्त हो सके?
सरल कीजिए: 8.65 – [4 + 0.5 का (8.8 – 2.3 × 3.5)]
यदि क्रमशः 25% और 20% की दो क्रमिक छूट दी जाती है, तो शुद्ध छूट प्रतिशत क्या होगा?
₹ 4650 की राशि साधारण ब्याज पर उधार दी जाती है। यदि ब्याज की दर 7.5% प्रति वर्ष है, तो 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज क्या होगा?
एक व्यक्ति ₹360 में 36 वस्तुएँ खरीदता है। 50% लाभ कमाने के लिए उसे ₹360 में कितनी वस्तुएँ बेचनी होंगी?
एक समूह में कुछ छात्रों का औसत वजन 54 किलोग्राम है। यदि 52 किलोग्राम औसत वजन वाले 12 छात्र समूह में शामिल होते हैं, तो समूह के सभी छात्रों का औसत वजन 750 ग्राम कम हो जाता है। प्रारंभ में समूह में छात्रों की संख्या कितनी थी?
एक वृत्ताकार पार्क का क्षेत्रफल 20 मीटर, 20 मीटर और 24 मीटर भुजाओं वाले एक त्रिभुजाकार मैदान के क्षेत्रफल का 37 गुना है। वृत्ताकार पार्क का परिमाप (निकटतम पूर्णांक तक) क्या है?
नीचे दी गई तालिका विभिन्न कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों की संख्या दर्शाती है।कॉलेज पाठ्यक्रमB1B2B3B4C1655665103C2685871112C3725488125C4765275120C5696079126कॉलेज C3 और C4 में नामांकित छात्रों की कुल संख्या में क्या अंतर है?
एक साथ काम करते हुए, A, B और C एक काम को 36 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि A, B और C की दक्षता का अनुपात 5 : 6 : 9 है, तो B अकेला उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेगा?
एक परीक्षा में, एक छात्र को पास होने के लिए अधिकतम अंकों का 35% प्राप्त करना होता है। एक छात्र को 70 अंक मिले और वह 70 अंकों से फेल हो गया। परीक्षा में अधिकतम अंक क्या हैं?
कितने वर्षों में 8% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से निवेश की गई राशि दोगुनी हो जाएगी?