Skip to content
SSC CGL

SSC CGL · 2024

2024 के असली सवाल

एक-एक करके हल करें। जांचने पर व्याख्या और जाल दिखेगा।

Q 441460 of 603page 23/31
Q441 · Quantitative Aptitudeinterest si ci
🎯 Simple Interest Calculation
5/7 exams·9 सवाल· बढ़ रहा+100%

मोहन 20% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से ₹4,22,092 की राशि उधार लेता है। पहले वर्ष के अंत में, वह उधार ली गई मूल राशि के भुगतान के लिए ₹21,679 चुकाता है। यदि मोहन दूसरे वर्ष के अंत में पहले वर्ष के दौरान अर्जित ब्याज भुगतान सहित सभी लंबित बकाया चुकाता है, तो वह दूसरे वर्ष के अंत में कितनी राशि (₹ में) चुकाता है?

Q442 · Quantitative Aptitudespeed distance time
🎯 Relative Speed Circular Track
2/7 exams·4 सवाल

वरुण और संदीप ने एक ही बिंदु से, एक ही दिशा में और एक ही समय पर 1635 मीटर लंबे वृत्ताकार ट्रैक पर क्रमशः 90 किमी/घंटा और 108 किमी/घंटा की गति से कार दौड़ शुरू की। वे पहली बार कितने समय (सेकंड में) के बाद फिर से मिलेंगे?

Q443 · Quantitative Aptitudespeed distance time
🎯 Relative Speed Circular Track
2/7 exams·4 सवाल

750 मीटर की एक वृत्ताकार दौड़ में, X और Y एक ही बिंदु से और एक ही समय पर क्रमशः 9 किमी/घंटा और 13.5 किमी/घंटा की गति से दौड़ना शुरू करते हैं। यदि वे एक ही दिशा में दौड़ रहे हैं, तो वे ट्रैक पर पहली बार फिर से कब मिलेंगे?

Q444 · Quantitative Aptitudepercentage
🎯 Successive Discount Formula
4/7 exams·45 सवाल· घट रहा-20%

40% और 30% की दो क्रमिक छूटें एकल छूट के बराबर हैं:

Q445 · Quantitative Aptituderatio proportion
🎯 Ratio Difference To Value
3/7 exams·4 सवाल

एक धनराशि को P, Q, R और S के बीच 4 : 9 : 2 : 3 के अनुपात में बांटा जाता है। यदि Q को R से ₹560 अधिक मिलते हैं, तो S का हिस्सा कितना है?

Q446 · Quantitative Aptitudeprofit loss
🎯 Profit Loss Discount Formulae
4/7 exams·11 सवाल

एक बल्ले का क्रय मूल्य अंकित मूल्य का 75% है। 15% की छूट देने के बाद लाभ प्रतिशत की गणना करें।

Q447 · Quantitative Aptitudedata interpretation
🎯 Average Calculation
7/7 exams·109 सवाल· बढ़ रहा+125%

दी गई तालिका का अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। दी गई तालिका एक कंपनी में विभिन्न प्रकार के रेफ्रिजरेटर के उत्पादन को दर्शाती है। दिए गए वर्षों में से किस वर्ष में B प्रकार के रेफ्रिजरेटर का उत्पादन दिए गए वर्षों में इसके औसत उत्पादन के सबसे करीब था?

Q448 · Quantitative Aptitudealgebra
🎯 Difference Of Squares
4/7 exams·9 सवाल

सरल कीजिए: (x² - 9) / (x + 3)

Q449 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल· घट रहा-30%

पाइप M, N और S एक टंकी को क्रमशः 25, 50 और 100 मिनट में भर सकते हैं। प्रारंभ में, पाइप N और S को 10 मिनट के लिए खुला रखा जाता है, और फिर पाइप N को बंद कर दिया जाता है जबकि पाइप M को खोल दिया जाता है। टंकी के ओवरफ्लो होने से 15 मिनट पहले पाइप S को बंद कर दिया जाता है। यदि तीनों पाइप इस पैटर्न में काम करते हैं तो टंकी को भरने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?

Q450 · Quantitative Aptitudespeed distance time
🎯 Average Speed Formula Equal Distance
3/7 exams·5 सवाल

एक बस प्रारंभिक दूरी का (1)/(3) भाग 40 किमी/घंटा की गति से, अगला (1)/(3) भाग 50 किमी/घंटा की गति से और अंतिम (1)/(3) भाग 60 किमी/घंटा की गति से तय करती है। पूरी यात्रा के लिए बस की औसत गति ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)

Q451 · Quantitative Aptitudegeometry
🎯 Pythagoras Theorem
7/7 exams·42 सवाल

5√13 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त में, एक जीवा वृत्त के केंद्र से 10 सेमी की दूरी पर है। जीवा की लंबाई (सेमी में) ज्ञात कीजिए।

Q452 · Quantitative Aptitudeaverage
🎯 Arithmetic Mean
4/7 exams·10 सवाल· बढ़ रहा+33%

नीचे दी गई तालिका एक परीक्षा में पांच छात्रों द्वारा चार अलग-अलग विषयों में 100 में से प्राप्त अंकों को दर्शाती है। तालिका का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।गणित में सभी पांच छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक क्या हैं?

Q453 · Quantitative Aptitudegeometry

यदि △ABC और △RPQ सर्वांगसम हैं, तो △ABC की वह भुजा जो PQ के संगत है, कौन सी है?

Q454 · Quantitative Aptitudegeometry
🎯 Sum Of Angles In Triangle
3/7 exams·9 सवाल· बढ़ रहा+67%

एक त्रिभुज के तीनों कोणों का माप 17 : 13 : 15 के अनुपात में है। इन तीनों कोणों में से सबसे बड़े और सबसे छोटे कोण के बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।

Q455 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Unitary Method
3/7 exams·5 सवाल

राजेश को अपने प्रिंटिंग प्रेस में कुछ किताबें छापने का ऑर्डर मिला, जिसमें से उसने 34 दिनों में ऑर्डर का 17/27 भाग पूरा किया। उसने छपाई का पूरा ऑर्डर कितने दिनों में पूरा किया?

Q456 · Quantitative Aptitudenumber system
🎯 Order Of Operations
7/7 exams·397 सवाल

निम्नलिखित को सरल कीजिए: 21- 4.9 ÷ 7 + 3.9 × 0.4 + 0.9

Q457 · Quantitative Aptitudetime work
🎯 Work Rate Calculation
7/7 exams·83 सवाल· घट रहा-30%

तीन पाइप P, Q और R एक टंकी को क्रमशः 40 मिनट, 80 मिनट और 120 मिनट में भर सकते हैं। प्रारंभ में, सभी पाइपों को खोला जाता है। कितने समय (मिनटों में) के बाद पाइप Q और R को बंद कर देना चाहिए ताकि टंकी ठीक आधे घंटे में पूरी तरह भर जाए?

Q458 · Quantitative Aptitudeinterest si ci

₹26,160 का ऋण, जो 4 वर्षों में 6% वार्षिक साधारण ब्याज पर देय है, उसे चुकाने के लिए वार्षिक किस्त क्या होगी?

Q459 · Quantitative Aptitudedata interpretation

दी गई तालिका का अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। दी गई तालिका एक सार्वजनिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों (पुरुष और महिला दोनों) की संख्या और दो राज्यों X और Z से परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत दर्शाती है। तालिका में कुछ मान लुप्त हैं (------ द्वारा इंगित)। आपको प्रश्न के अनुसार उन्हें भरना होगा। वर्ष राज्य X: उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या राज्य X: उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रतिशत राज्य Z: उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या राज्य Z: उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रतिशत 2008 480 70% -------- 70% 2009 560 75% 500 80% 2010 -------- 60% 650 50% 2011 450 89% 720 72% 2012 790 -------- 660 -------- 2010 में राज्य X से उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या में, पुरुष और महिला उम्मीदवारों का अनुपात 5 : 7 है। यदि 2010 में राज्य X से उत्तीर्ण महिला उम्मीदवारों की संख्या 168 है, तो 2010 में राज्य X से उपस्थित उम्मीदवारों (पुरुष और महिला दोनों) की संख्या क्या है?

Q460 · Quantitative Aptitudespeed distance time
🎯 Relative Speed Same Direction
7/7 exams·22 सवाल· बढ़ रहा+57%

एक चोर को एक पुलिसकर्मी 200 मीटर की दूरी से देखता है। चोर भागना शुरू कर देता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 10 किमी/घंटा और 11 किमी/घंटा की गति से दौड़ते हैं। 9 मिनट के बाद उनके बीच की दूरी (मीटर में) कितनी होगी?